बीकानेर| स्वामी टेऊराम का 139वां जन्मोत्सव 30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंधी समाज की ओर से पदम प्यारे लाल धर्मशाला पवनपुरी में सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज का 139वां जन्मोत्सव चालिया महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की प्रमुख संयोजिका प्रेम प्रकाश मंडल की दादी वीणा देवी ने बताया कि शाम 5 से 8 बजे तक सत्संग कीर्तन मंडली द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा भोग भंडारा होगा। प्रमुख सेवादार दिनेश बादलानी के अनुसार 139 दीपों की माला व रंगोली सजाकर कीर्तन और पुष्प वर्षा आदि का कार्यक्रम होगा। शाम 8 बजे प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रेम प्रकाशी दादी वीना ने अनुरोध किया है कि समाज के सभी भक्त इस शुभ अवसर पर आकर सत्संग और भक्ति भाव का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

You missed