315 175128931968628de7943c7 3ee6266f644942f79223ff81bf43bde6 ZmIbsl

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिन्दगी, अभियान के तहत पौधों का वितरण कर 7 राज्यों में पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण के प्रयास जारी हैं। अभियान के तहत उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी, धर्मशालाओं और मंदिरों में पौधों का वितरण किया गया। इसमें मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान और गोसेवी संतश्री पदमाराम कुलरिया परिवार, पांचलासिद्धा थांबडियासर भामाशाह रामेश्वर गौड़ और देवकिशन चांडक आदि का सहयोग लिया जा रहा है। बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य में 7 राज्यों में 7 चरणों में 7 लाख पौधों का वितरण अभियान देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार की धर्मशालाओं और गंगा तट पर जारी रहा। मनु महाराज ने बताया कि रविवार को हरिद्वार की अपर रोड़ स्थित जाट धर्मशाला, शिवलोक शंकराचार्य मन्दिर वैष्णो धर्मशाला, हरकी पैड़ी पर तीर्थयात्रियों को पौधों का वितरण किया गया। बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य में सीमा पुरोहित, नितेश आसदेव, मनमोहन आदि पर्यावरण संवर्धन संरक्षण अभियान दल पौधों का वितरण कर रहे हैं। महाराज ने बताया कि उपरोक्त सेवा अभियान में गो सेवी संत पदमाराम कुलरिया परिवार के कानाराम शंकर धर्म कुलरिया, भामाशाह रामेश्वर गौड़, देवकिशन चांडक, नंदकिशोर चांडक, कुन्दन आसदेव, बजरंग चुयाल, तेजाराम जांगिड़, द्वारका प्रसाद लड्ढा आदि अभियान में सहयोगी बने हैं। हरिद्वार में पौधा वितरण अभियान में रामेश्वर गौड़ ने 8.51 लाख रुपए राशि का सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply