भास्कर संवाददाता | पाली गाजण माता पैदल यात्रा संघ के बैनर तले गाजण माता के दर्शनार्थ सोमवार सुबह 5 बजे बजरंग बाग से संघ रवाना होगा। सैकड़ों पदयात्री इसमें शामिल होंगे। 10 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। संघ बजरंग बाग से गांधी मूर्ति, सूरजपोल, सर्राफा बाजार, सिंधी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, घुमटी होते हुए गाजण माता के दरबार में पहुंचेगा। अध्यक्ष मोहनलाल परिहार ने बताया कि पदयात्रा संघ की अगवानी मां के ध्वज लिए युवक करेगा। रास्ते में आने वाले सभी मंदिरों के दर्शन भी पदयात्री करते हुए चलेंगे। जगह-जगह पर पदयात्रियों के लिए पेयजल व नाश्ते की व्यवस्था भी संघ और अन्य भामाशाहों द्वारा की जाएगी। पूर्व संध्या पर बजरंग बाग में भजन संध्या हुई, जिसमें दुर्गेश मारवाड़ी व ज्योति शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में कोषाध्यक्ष खेताराम परिहार, सुरेश सोनी, महेंद्र सोनी, रतन प्रजापत, धर्मेंद्र सैन, पुखराज कंदोई, चेतन प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, बाबूलाल परिहार, प्रकाश परिहार, ढलाराम काग, सोनाराम पटेल, भीमाराम पटेल, सुखदेवसिंह राजपुरोहित, हीरसिंह राजपुरोहित की टीम जुटी रही। अध्यक्ष परिहार ने बताया कि पदयात्रा के समापन पर गाजण माता के दरबार में महाप्रसादी और भजन संध्या एक साथ चलेगी। भजन संध्या में गायक रमेश माली, महेंद्रसिंह राठौड़, दुर्गेश मारवाड़ी, ज्योति शर्मा, खुशबू माली, हेमराज गोयल प्रस्तुतियां देंगे। अतिथि रूप में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक भीमराज भाटी, सभापति रेखा भाटी, खाटू श्याम मंदिर के पुजारी शिवप्रकाश शर्मा मौजूद रहेंगे। लगभग 10 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष परिहार के अनुसार 100 लोगों की टीम महाप्रसादी वितरण के लिए लगाई गई है। पंगत प्रसादी में किसी को परेशानी नही हो, इसकी निगरानी के लिए भी 10 लोगों की टीम बनाई है।