105 1751037396685eb5d4af725 img20250624wa0357 hLJwR1

भास्कर न्यूज| सिरोही रांची झारखंड में होने वाली 15वीं राष्ट्रीय बालिका सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता के लिए सिरोही में दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन अरविंद पैवेलियन किया गया, जिसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय चयन ट्रायल में विभिन्न जिले के सचिव एवं अध्यक्ष के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ओलंपिक डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हॉकी इंडिया के निर्देश अनुसार हॉकी मैच का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चयन ट्रायल के समापन पर हॉकी सिरोही सचिव रंजी स्मिथ का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। इस मौके हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी राजस्थान अध्यक्ष अरुण सरसावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, कोटा सचिव सुमेर सिंह सिंह, बाड़मेर सचिव मदन सिंह, सीकर सचिव गणपत लाल, अलवर सचिव लोकेश मीणा, हॉकी पाली के सचिन शर्मा ने भाग लिया। सिरोही सचिव रंजी स्मिथ ने बताया कि 15वीं राष्ट्रीय (बालिका) सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता रांची झारखंड में 3 जुलाई से 14 जुलाई 2025 को, हॉकी इंडिया एवं हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य (बालिका )हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व सिरोही में आयोजित राज्य (सब जूनियर) हॉकी (बालिका) चयन स्पर्धा में भाग लेने वाली राज्य भर से आई करीब 150 खिलाड़ियों में से किया जाएगा। बालिकाओं के प्रदर्शन के आधार पर राज्य (बालिका) हॉकी सब जूनियर टीम का चयन किया होगा। टीम 1 जुलाई 2025 को रांची झारखंड के लिए रवाना होगी। चयन ट्रायल में हॉकी सिरोही अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने व्यवस्था के लिए समितियां का गठन किया था, जिसमें उपाध्यक्ष योगेश जैन, शैलेंद्र सिंह राठौड़, अयूब खान पठान, हितेश कुमार, हरीश कुमार, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार, निकिता कुमारी ने खिलाड़ियों के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाएं संभाली।

Leave a Reply