ccc33b3b 402f 42ce a0f2 607ccb4913ef1750935869485 1750938001 wNKp9r

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के केंद्रीय सचिवालय नई दिल्ली ने एडवोकेट दशरथ सिंह आढ़ा को राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिरोही में आयोजित स्वागत समारोह में विभिन्न संगठनों ने आढ़ा का सम्मान किया। इनमें वकील मंडल सिरोही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिरोही यूनिट, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद और भारत मुक्ति मोर्चा शामिल रहे। बहुजन क्रान्ति मोर्चा सिरोही के जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया ने कहा कि इस नियुक्ति से राजस्थान के पिछड़े वर्ग की आवाज मजबूत होगी। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट राम लाल राणा ने समर्थन का आश्वासन दिया। एडवोकेट दशरथ सिंह आढ़ा ने पद की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्र सिंह चौहान, हनवंत सिंह राव, राजेंद्र सिंह आढ़ा, भंवर सिंह देवड़ा, मदन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply