बजट में सबसे ज्यादा श्रीलंका और सबसे कम मालदीव के हिस्सा मिला। भारत में एच125 हेलीकॉपटर्स का निर्माण होगा। वहीं, अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर मिलेगा।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. 2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़: 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने देश का बजट पेश किया। वे 7वीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं। 2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़ रुपए है।

- बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है।
- सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन, कैंसर की दवाएं और सोना-चांदी है और प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।
- सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए।
- एजुकेशन के लिए केंद्र सरकार ने 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट जारी किया।
- डिफेंस के लिए 4.54 लाख करोड़ रुपए का बजट अलोकेट किया।
- केंद्र सरकार बिहार के नालंदा-राजगीर कॉरिडोर सहित नालंदा को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देगी।
- काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर में कॉरीडोर को डेवलप करेगी।
- आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई।
- विशाखापत्तनम-चेन्नई-ओरवाकल-हैदराबाद इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा।
- इसके साथ ही एक हैदराबाद-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेगा।
- रायलसीमा, प्रकाशम और उत्तरी आंध्र प्रदेश जिलों के लिए स्पेशल बैकवर्ड एरिया फंड की भी घोषणा।
2. बजट में सबसे ज्यादा श्रीलंका और सबसे कम मालदीव का हिस्सा: 23 जुलाई को मोदी 3.0 सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इसमें विदेश मंत्रालय को 22 हजार 154 करोड़ रुपए दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय के बजट में ‘नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘सागर मिशन’ के तहत भारत के पड़ोसी और मित्र देशों को आर्थिक मदद के लिए राशि आवंटित की गई।

- इनमें भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव समेत 10 देश शामिल हैं।
- इसके अलावा कई अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी और यूरोएशियाई देशों के लिए भी एड का प्रावधान है।
- सबसे ज्यादा राशि भूटान के लिए 2 हजार 68 करोड़ का पैकेज रखा गया।
- श्रीलंका की मदद 60 करोड़ से 4 गुना से ज्यादा बढ़ाकर 245 करोड़ कर दी।
- नेपाल में चीन समर्थक केपी ओली की सरकार बनने के बावजूद देश के लिए आर्थिक मदद को 650 करोड़ से बढ़ाकर 700 करोड़ किया गया।
- बजट में सबसे ज्यादा कटौती चीन समर्थक मालदीव के पैकेज में की गई।
- 2023 में मालदीव के लिए आर्थिक मदद को 183 करोड़ से बढ़ाकर 770 करोड़ किया गया था, इस साल 400 करोड़ कर दिया गया।
- भारत सरकार दूसरे देशों की मदद के लिए कुल 4 हजार 773 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
बिजनेस (BUSINESS)
3. भारत में एच125 हेलीकॉपटर्स का निर्माण होगा: 23 जुलाई को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और एयरबस हेलीकॉप्टर्स के बीच एच125 हेलीकॉप्टर्स को लेकर समझौता हुआ। इन हेलीकॉप्टर्स को भारत में बनाने के लिए फाइनल एसेंबली लाइन (FAL) को स्थापित किया जाएगा।

- मेड इन इंडिया एच125 हेलीकॉप्टर की डिलीवरी 2026 में शुरू होगी।
- FAL की स्थापना के लिए योजना की घोषणा 26 जनवरी को एयरबस के CEO गिलौम फाउरी और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की थी।
- एच125 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर है।
- यह दुनिया का इकलौता हेलीकॉप्टर है, जिसने माउंट एवरेस्ट पर लैंडिंग की है।
- इस हेलीकॉप्टर को फ्रांस में एयरोस्पेटिएल और यूरोकॉप्टर ने बनाया है।
स्पोर्ट (SPORT)
4. अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर मिलेगा: 22 जुलाई को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने की घोषणा की। बिंद्रा को यह सम्मान 10 अगस्त को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान दिया जाएगा। इससे पहले, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है।

- अभिनव बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में वर्ल्ड और ओलिंपिक खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
- उन्होंने 2006 में वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और 2008 में ओलिंपिक में गोल्ड जीता था।
- अभिनव बिंद्रा 2010-14 तक इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की एथलीट समिति के सदस्य थे।
- 2014 में उन्हें ISSF का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
- ओलिंपिक ऑर्डर IOC का सर्वोच्च सम्मान है, जो ओलिंपिक आंदोलन में अहम योगदान के लिए दिया जाता है।
- 2018 से बिंद्रा IOC एथलीट आयोग के सदस्य हैं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
23 जुलाई का इतिहास: 1927 में आज ही के दिन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) की स्थापना हुई थी। यह दिन देश में ऑर्गनाइज्ड रेडियो ब्रॉडकास्टिंग के जन्म का प्रतीक है। इसलिए हर साल 23 जुलाई को नेशनल ब्रॉडकास्टिंग डे मनाया जाता है।

- 2001 में मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं थीं।
- 2000 में नागो में समूह-8 का 26वां शिखर सम्मेलन हुआ था।
- 1944 में अमेरिकी सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया था।
- 1881 में इंटरनेशनल जिम्नास्टिक ऑर्गनाइजेशन ने खेल परिसंघ की स्थापना की थी।
- 1877 हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन बिछाई गई थी।
- 1829 में अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था।