ntpc1716642065 1722088409 9eVPlv

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 12.20% बढ़कर ₹5,506 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹4,907 करोड़ रहा था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 3.25 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। NTPC ने आज यानी 27 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। NTPC की आय 12.64% बढ़कर ₹48,520 करोड़
NTPC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 12.64% की बढ़ोतरी हुई है। FY25 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹48,520 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹43,075 करोड़ रहा था। NTPC के शेयर ने एक साल में दिया 96% रिटर्न
एक दिन पहले यानी शुक्रवार को NTPC का शेयर 1.12% बढ़कर ₹396.55 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 96.36% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 22.18% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.85 लाख करोड़ रुपए है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

By

Leave a Reply