Rajasthan Assembly Election Result 2023 LIVE Updates राजस्थान में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 199 सीटों पर तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। प्रदेश में इस बार कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है।
Rajasthan Election Result by ECI Website
Party Wise Results
Bharatiya Janata Party – BJP
Bharat Adivasi Party – BHRTADVSIP
Indian National Congress – INC
Bahujan Samaj Party – BSP
Rashtriya Loktantrik Party – RLTP
Rashtriya Lok Dal – RLD
Independent – IND
Rajasthan Election Result live update:
Rajasthan Election live Result update :
राजस्थान में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 199 सीटों पर तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। प्रदेश में इस बार कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए अधिकांश एक्जिट पोल में भाजपा को कांग्रेस से आगे बताया गया है। राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज कायम रहने की अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कुछ एक्जिट पोल मे कांग्रेस को आगे दिखाया गया है।
भाजपा-कांग्रेस के बीच राजस्थान में BSP की एंट्री
राजस्थान में चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस और भाजपा जैसी बड़ी पार्टियों के साथ छोटी पार्टियों ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बसपा इस बार बाहर से समर्थन देने के बजाय सरकार में शामिल होने के विकल्प पर विचार कर रही है तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता निर्दलीयों को साथ जोड़कर दबाव बनाने की जुगत में हैं।
![Rajasthan Election Result 2023 LIVE: Official News from ECI 2 Rajasthan Election Result 2023 LIVE](https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/12/Rajasthan-Election-Result-2023-LIVE-300x169.webp)
कांग्रेस देती है फर्जी गारंटी- अनुराग ठाकुर
Rajasthan elections 2023: जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, फर्जी वादे और फर्जी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पांच साल तक राहुल गांधी ने (राजस्थान में) झूठे वादे किये। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है और जनता की इच्छा के अनुरूप कल भाजपा सरकार बनाएगी।
गहलोत और वसुंधरा सक्रिय, निर्दलियों से साधा जा रहा संपर्क
भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि दोनों पार्टियों में इस बार कांटे की टक्कर हुई है। भाजपा हो या कांग्रेस जो भी जीतेगी उसे हारने वाली पार्टी से पांच से दस सीटें अधिक मिल सकती है।दोनों ही पार्टियों के नेता सार्वजनिक रूप से तो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन आंतरिक बैठकों में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आने की आशंका जताते हुए रणनीति बनाने में जुटे हैं। जीतने योग्य एक दर्जन निर्दलियों व छोटी पार्टियों के प्रत्याशियों से संपर्क साधा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टियों ने तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद विधायकों की बाड़ेबंदी करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पार्टी के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलियों से संपर्क साध रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में सक्रिय हैं।
कांग्रेस और भाजपा ने किए अपनी-अपनी जीत के दावे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में रविवार को परिणाम आएगा। एक दिन पहले आए एक्जिट पोल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं की धड़कन बढ़ा दी है। हालांकि अधिकांश एक्जिट पोल भाजपा को आगे बता रहे हैं। लेकिन प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर बता रहा है। दोनों ही पार्टियों के आंतरिक सर्वे में भी हार-जीत की सीटों का अंतर कम रहने की बात सामने आई है। इस बीच दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा किया है।
![Rajasthan Election Result 2023 LIVE: Official News from ECI 3 Rajasthan-election](https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2023/11/Rajasthan-election-polling-live-300x169.webp)
Live Updates:
- राजस्थान में तीन दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता
- भाजपा के राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने मतगणना से पहले कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कांग्रेस ने अपने जीते हुए उम्मीदवारों को बेंगलुरु ले जाकर शिविर लगाएगी, जिसके लिए पार्टी ने दो रिजॉर्ट पहले से ही बुक कर लिए हैं।
- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सारे सर्वे फेल हो जाएंगे। वहीं भाजपा ने भी राज्य में सरकार बनाने का दावा किया।
- राजस्थान में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2023) में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, कई पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। बता दें कि राजस्थान में हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है।
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जी से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
- प्रदेश में इस बार कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एक्जिट पोल के बाद माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। सीटों के मामूली अंतर होने पर सरकार बनाने में निर्दलीय विधायकों के साथ क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ जाएगी।
- राजस्थान में चुनाव परिणामों से पहले काफी हलचल बढ़ गई है। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे। इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोलों ने प्रत्याशियों और पार्टियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
- 03-12-2023 02:05 PM | Official Update from ECI: Pindwara abu(147) से बीजेपी (BJP) के SAMARAM को 70647 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Leelaram Grasiya को 13094 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:06 PM | Official Update from ECI: Manohar Thana(200) से बीजेपी (BJP) के GOVIND PRASAD को 85304 वोट मिले और निर्दलीय प्रत्याशी (IND) के KAILASH CHAND को 24865 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:06 PM | Official Update from ECI: Chorasi(161) से भारत आदिवासी पार्टी के Rajkumar Roat को 111150 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Sushil Katara को 69166 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:20 PM | Official Update from ECI: Jamwa Ramgarh(48) से बीजेपी (BJP) के MAHENDRA PAL MEENA को 100041 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के GOPAL LAL MEENA को 38427 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:20 PM | Official Update from ECI: Kishan Pole(52) से कांग्रेस (Congress) के AMIN KAGZI को 76611 वोट मिले और बीजेपी (BJP)के CHANDRA MANOHAR BATWARA ADVOCATE को 7056 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:24 PM | Official Update from ECI: Vidhyadhar Nagar(50) से बीजेपी (BJP) के DIYA KUMARI को 158516 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के SITARAM AGARWAL को 71368 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:24 PM | Official Update from ECI: Behror(62) से बीजेपी (BJP) के Dr. Jaswant Singh Yadav को 70400 वोट मिले और राष्ट्रीय जनता सेना (Rashtriya Janata Sena) के Baljeet Yadav को 17223 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:40 PM | Official Update from ECI: Jhalrapatan(198) से बीजेपी (BJP) के Vasundhara Raje को 138831 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Ramlal को 53193 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:44 PM | Official Update from ECI: Ramganj Mandi(192) से बीजेपी (BJP) के Madan Dilawar को 103504 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Mahendra Rajoriya को 18422 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:44 PM | Official Update from ECI: Ajmer South (101) से बीजेपी (BJP) के ANITA BHADEL को 71319 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के DR. DROPDI KOLI को 4446 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:50 PM | Official Update from ECI: Jaisalmer(132) से बीजेपी (BJP) के CHHOTUSINGH को 104636 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के RUPARAM को 18687 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:50 PM | Official Update from ECI: Chomu(43) से कांग्रेस (Congress) के DR. SHIKHA MEEL BARALA को 85746 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAM LAL SHARMA को 5695 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:51 PM | Official Update from ECI: Dhod(34) से बीजेपी (BJP) के GORDHAN को 85543 वोट मिले और Communist Party of India (Marxist) के PEMA RAM को 13378 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 02:51 PM | Official Update from ECI: Sangod(188) से बीजेपी (BJP) के HEERALAL NAGAR को 93435 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के BHANU PRATAP SINGH को 25586 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:01 PM | Official Update from ECI: Dholpur(79) से कांग्रेस (Congress) के SHOBHARANI KUSHWAH को 69724 वोट मिले और Bahujan Samaj Party (BSP) के RITESH SHARMA को 16789 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:11 PM | Official Update from ECI: Nimbahera(170) से बीजेपी (BJP) के SHRICHAND KRIPLANI को 116640 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के ANJANA UDAYALAL को 3845 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:11 PM | Official Update from ECI: Khandar(93) से बीजेपी (BJP) के JITENDRA KUMAR GOTHWAL को 92059 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के ASHOK को 14015 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:11 PM | Official Update from ECI: Hawa Mahal(49) से बीजेपी (BJP) के BALMUKUNDACHARY को 95989 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के R.R. TIWARI को 974 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:11 PM | Official Update from ECI: Siwana(138) से बीजेपी (BJP) के HAMEER SINGH BHAYAL को 62875 वोट मिले और निर्दलीय प्रत्याशी के SUNIL PARIHAR को 11807 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:11 PM | Official Update from ECI: Rajsamand(175) से बीजेपी (BJP) के DEEPTI KIRAN MAHESHWARI को 94043 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के NARAYAN SINGH BHATI को 31962 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:20 PM | Official Update from ECI: Bansur(63) से बीजेपी (BJP) के Devi Singh Shekhawat को 61605 वोट मिले और Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) के Rohitash Kumar को 7420 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:20 PM | Official Update from ECI: Alwar Rural(65) से कांग्रेस (Congress) के Tikaram Jully को 108584 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Jairam Jatav को 27333 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:20 PM | Official Update from ECI: Hindaun(82) से कांग्रेस (Congress) के ANITA JATAV को 91627 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAJKUMARI JATAV को 38276 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:25 PM | Official Update from ECI: Alwar Urban (66) से बीजेपी (BJP) के SANJAY SHARMA को 90504 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के AJAY AGARWAL को 9087 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:25 PM | Official Update from ECI: Bari Sadri(171) से बीजेपी (BJP) के GAUTAM KUMAR को 103940 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के BADRI LAL JAT को 11832 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:25 PM | Official Update from ECI: Asind(177) से बीजेपी (BJP) के Jabbar Singh Sankhala को 74586 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Hagamilal Mewara को 1526 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:25 PM | Official Update from ECI: Bari(78) से Bahujan Samaj Party (BSP) के JASWANT SINGH GURJAR को 106060 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के GIRRAJ SINGH “MALINGA” को 27424 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:25 PM | Official Update from ECI: Chittorgarh(169) से निर्दलीय प्रत्याशी (Independent) के Chandrabhan Singh Chouhan को 98446 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Surendra Singh Jadawat को 6823 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30PM | Official Update from ECI: Anupgarh(6) से कांग्रेस (Congress) के SHIMLA DEVI को 102746 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAVI KUMAR NAYYAR को 37881 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Fatehpur(32) से कांग्रेस (Congress) के HAKAM ALI KHAN को 84194 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के SHARAWAN CHOUDHARY S/O PREM SINGH को 25993 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Sikar(35) से कांग्रेस (Congress) के RAJENDRA PAREEK को 97161 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RATANLAL JALDHARI को 30038 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Phulera(44) से कांग्रेस (Congress) के VIDHYADHAR SINGH को 112244 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के NIRMAL KUMAWAT को 26898 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Adarsh Nagar(53) से कांग्रेस (Congress) के RAFEEK KHAN को 103421 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAVI KUMAR NAYYAR को 14073 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Baseri(77) से कांग्रेस (Congress) के SANJAY KUMAR को 86145 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के SUKHRAM को 27110 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Rajakhera(80) से कांग्रेस (Congress) के Rohit Bohra को 89120 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Neerja Sharma को 15557 वोटो से हरा
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Pipalda(187) से कांग्रेस (Congress) के CHETAN PATEL KOLANA को 89281 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के PREMCHAND GOCHAR को 21005 वोटो से हरा
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Jhotwara(46) से बीजेपी (BJP) के COL. RAJYAVARDHAN RATHORE को 147913 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के ABHISHEK CHOUDHARY को 50167 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Bagru(56) से बीजेपी (BJP) के KAILASH CHAND VERMA को 145170 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के GANGA DEVI को 45250 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Mahuwa(86) से बीजेपी (BJP) के RAJENDRA को 66376 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के OMPRAKASH HUDLA को 7917 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Degana(112) से बीजेपी (BJP) के AJAY SINGH को 88752 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के VIJAYPAL MIRDHA को 7755 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Salumber(156) से बीजेपी (BJP) के Amritlal Meena को 80086 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के Raghuvir Singh Meena को 14691 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Sahara(179) से बीजेपी (BJP) के LADU LAL PITLIYA को 117203 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के RAJENDRA TRIVEDI को 62519 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Raisinghnagar(5) से कांग्रेस (Congress) के SOHAN LAL NAYAK को 79586 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के BALVIR SINGH LUTHRA को 14025 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Pilani(25) से कांग्रेस (Congress) के Pitram Singh Kala को 72835 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Rajesh Kumar Dahia को 14845 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Mandawa(28) से कांग्रेस (Congress) के Kumari Rita Chaudhary को 98747 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Narendra Kumar को 18717 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:30 PM | Official Update from ECI: Danta Ramgarh(36) से कांग्रेस (Congress) के VIRENDRA SINGH को 99413 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के GAJANAND KUMAWAT को 7997 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Kishangarh Bas(60) से कांग्रेस (Congress) के DEEPCHAND KHAIRIYA को 91916 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAMHET SINGH YADAV को 10496 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Tonk(96) से कांग्रेस (Congress) के Sachin Pilot को 105812 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Ajit Singh Mehta को 29475 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Ladnun(106) से कांग्रेस (Congress) के MUKESH BHAKAR को 97229 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के KARNI SINGH को 15954 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Makrana(113) से कांग्रेस (Congress) के JAKIR HUSSAIN GESAWAT को 96544 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के SUMITA BHINCHAR को 29314 वोटो से हराया |
- 03-12-2023 03:40 PM | Official Update from ECI: Dungarpur(158) से कांग्रेस (Congress) के GANESH GHOGRA को 69338 वोट मिले और Bharat Adivasi Party के KANTILAL ROAT को 19053 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Suratgarh(4) से कांग्रेस (Congress) के Dungarram Gedar को 116841 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Rampratap Kasania को 50459 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Sangaria(7) से कांग्रेस (Congress) के ABHIMANYU को 98341 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के GURDEEP SINGH को 42010 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Amber(47) से कांग्रेस (Congress) के PRASHANT SHARMA को 108914 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के SATISH POONIA को 9092 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bagidora(165) से कांग्रेस (Congress) के MAHENDRA JEET SINGH MALVIYA को 101742 वोट मिले और Bharat Adivasi Party के JAIKRISHN PATEL को 41355 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bamanwas(91) से कांग्रेस (Congress) के INDRA को 80378 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के RAJENDRA को 7865 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Banswara(164) से कांग्रेस (Congress) के ARJUN SINGH BAMANIYA को 93017 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के DHAN SINGH RAWAT को 1400 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bassi(57) से कांग्रेस (Congress) के LAXMAN को 88043 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के CHANDRAMOHAN MEENA को 6314 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Baytoo(136) से कांग्रेस (Congress) के HARISH CHAUDHARY को 76821 वोट मिले और Rashtriya Loktantrik Party के UMMEDA RAM BENIWAL को 910 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bhinmal(143) से कांग्रेस (Congress) के SAMARJIT SINGH को 97157 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के POORA RAM को 1027 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bhopalgarh(126) से कांग्रेस (Congress) के GEETA BARWAR को 86224 वोट मिले और Rashtriya Loktantrik Party के PUKHRAJ GARG को 24298 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Bundi(186) से कांग्रेस (Congress) के HARIMOHAN SHARMA को 100107 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के ASHOK DOGRA को 18814 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Dausa(88) से कांग्रेस (Congress) के MURARI LAL MEENA को 98238 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के SHANKAR LAL SHARMA को 31204 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Deoli-Uniara(97) से कांग्रेस (Congress) के Harish Chandra Meena को 105001 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Vijay Singh Bainsla को 19175 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Gangapur(90) से कांग्रेस (Congress) के RAMKESH को 83457 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के MANSINGH GURJAR को 19268 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Ghatol(162) से कांग्रेस (Congress) के NANALAL NINAMA को 88335 वोट मिले और Bharat Adivasi Party के ASHOK KUMAR को 3691 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Hindoli(184) से कांग्रेस (Congress) के ASHOK को 127354 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के PRABHU LAL SAINI को 45004 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Jhunjhunu(27) से कांग्रेस (Congress) के Brijendra Singh Ola को 86798 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Nisheet Kumar को 28863 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Keshoraipatan(185)से कांग्रेस (Congress) के CHUNNILAL C.L. PREMI BAIRWA को 101541 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के CHANDRAKANTA MEGHWAL को 17087 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Khanpur(199)से कांग्रेस (Congress) के SURESH GURJAR को 101045 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के NARENDRA NAGAR को 8425 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Kherwara(151) से कांग्रेस (Congress) के Dr. Dayaram Parmar को 77342 वोट मिले और बीजेपी (BJP) के Nana Lal Ahari को 17244 वोटो से हराया |
- Official Update from ECI: Kishangarh(98) से कांग्रेस (Congress) के VIKASH CHOUDHARY को 83645 वोट मिले और निर्दलीय प्रत्याशी के SURESH TAK को 3620 वोटो से हराया |
रिसोर्ट और विमान बुक
चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जीतने वाले विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी प्रारंभ कर दी है। सूत्रों के अनुसार गहलोत ने बेंगलुरू और राजस्थान के उदयपुर में दो-दो रिसोर्ट बुक करवाए हैं। चुनाव परिणाम आते ही जीतने वाले कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को इन रिसोर्ट में लेकर जाने की योजना है। गहलोत,डोटासरा और उनके विश्वस्तों ने पिछले तीन दिन में 13 ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क किया है,जो जीत सकते हैं। भाजपा के रणनीतिकार जीतने वाले विधायकों को गुजरात लेकर जाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टियों ने दो-दो विमान भी बुक करवाए हैं।
इन निर्दलियों से साधा जा रहा संपर्क
मसूदा से निर्दलीय प्रत्याशी वाजिद चीता,शाहपुरा के आलोक बेनीवाल,लूणकरणसर के वीरेंद्र बेनीवाल और नागौर के हबीबुर्रहमान ने गहलोत से बातचीत होने की पुष्टि करते हुए कहा,उन्हे सीएम ने जयपुर मिलने बुलाया है। वहीं भाजपा चुनाव जीतने योग्य पार्टी के बागी शिव सीट से रविंद्र सिंह,डीडवाना से युनूस खान,शाहपुरा से कैलाश मेघवाल,चित्तोड़गढ़ से चंद्रभान आक्या,वल्लभनगर से दीपेंद्र कंवर से संपर्क साध रही है। साथ ही छबड़ा सीट से निर्दलीय नरेश मीणा,नोखा से कन्हैयालाल झंवर,बाड़मेर से प्रियंका चौधरी,झुंझुनूं से राजेंद्र भांबू,किशनगढ़ से सुरेश टांक,डग से रामचंद्र सुनारीवाल,बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा,पुष्कर से गोपाल बाहेती व बानसूर से रोहिनाश्व शर्मा से दोनों ही पार्टियों के नेता संपर्क साध रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं की सत्ता में वापसी के आसार
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा,सारे सर्वे फेल होंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा,भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि एक्जिट पोल कुछ भी आए,लेकिन सरकार हमारी बनेगी।
कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग का पूरा प्रबंध किया है: भाजपा
भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा,कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग का पूरा प्रबंध किया है। बेंगलुरू में रिसोर्ट बुक करवाए हैं। किरोड़ी ने कहा, हमने कमल के फूल और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा है। सीएम का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वहीं शिवसेना के प्रदेश प्रभारी चंद्रराज सिंघवी ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की करारी हार होगी। मोदी के नाम और चेहरे को देखकर लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। अयोध्या में बन रहे राममंदिर ने हिंदू समाज का जागरूक किया है। उधर सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के नाम खुला पत्र लिखा है। भरत सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने पत्र में कहा, विधायक के रूप में यह मेरा अंतिम पत्र है। चार बार विधायक के रूप में कार्य करने का जनता ने मुझे अवसर प्रदान किया उसके लिए सभी का आभारी हूं।