25 1721393403 BfiF38

विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के नए राजदूत बनाए गए। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के चलते विश्व भर में तकनीकी सेवाएं ठप। वहीं, 9वां महिला क्रिकेट एशिया कप आज से शुरू हो रहा है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के नए राजदूत बनाए गए : 
IFS ऑफिसर विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले विनय क्वात्रा भारत के विदेश सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का काम किया।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 19 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्वात्रा की नियुक्त का ऐलान किया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने 19 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्वात्रा की नियुक्त का ऐलान किया।
  • जनवरी में तरनजीत सिंह संधू के रिटायर्ड होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
  • नॉमिनेशन के बाद अमेरिका में प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
  • अमेरिका में भारतीय एंबेसी वाशिंगटन डीसी में स्थित है।
  • विनय क्वात्रा 1988 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं।
  • वे अप्रैल 2022 से भारत के विदेश सचिव के तौर पर 15 जुलाई 2024 तक कार्यरत रहे हैं।
  • उनका राजनयिक कार्यकाल करीब 32 सालों से ज्यादा का है।
  • क्वात्रा 2015 से 2017 के बीच PMO में ज्वॉइंट सेक्रेटरी थे।
  • उन्हें फरवरी 2020 तक फ्रांस में राजदूत के रूप में भेजा गया था।
  • फ्रांस से उनके लौटने पर उन्हें भारत के राजदूत के रूप में नेपाल भेज दिया गया था।
  • क्वात्रा को भारत नेपाल संबंधों को सुधारने का भी क्रेडिट दिया जाता है।

विविध (MISCELLANEOUS)
2. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के चलते तकनीकी सेवाएं ठप : 
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी की वजह से शुक्रवार, 19 जुलाई को तकनीकी सेवाएं ठप पड़ गईं हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों में आईटी कंपनियों, एयरलाइंस, मेडिकल सर्विसेज कंपनियों और बैंक में काम नहीं हो पा रहा है। टीवी चैनल्स, रेडियो, ट्रेन स्टेशन्स पर भी कामकाज रुक गया है।

इस गड़बड़ी का सबसे बड़ा असर ऑस्ट्रेलिया पर है। यहां इस आउटेज ने बड़े पैमाने पर आईटी सिस्टम को प्रभाव किया है।
इस गड़बड़ी का सबसे बड़ा असर ऑस्ट्रेलिया पर है। यहां इस आउटेज ने बड़े पैमाने पर आईटी सिस्टम को प्रभाव किया है।
  • अमेरिका, ब्रिटेन और भारत जैसे कई देशों में 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं हैं। वहीं 3 हजार विमानों ने देरी से उड़ान भरी।
  • भारत में 6 एयरलाइंस तकनीकी दिक्कत का सामना कर रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं रुक गईं हैं।
  • सेवाएं ठप होने की वजह से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में शाम 5 बजकर 56 मिनट पर समस्या शुरू हुई और इसी के चलते उससे जुड़े सिस्टम प्रभावित हुए हैं।
  • क्लाउड कंप्यूटिंग एक ऐसी कंप्यूटर सुविधा है जिसमें सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस सेवाएं मिलती है।
  • इन सेवाओं के लिए ग्राहकों के कंप्यूटर को क्लाउड सर्वर से इंटरनेट के जरिए जोड़ा जाता है।
  • सेवाओं के बदले में ग्राहकों को भुगतान करना होता है।
  • इंटरनेट के माध्यम से मिलने वाली इन सेवाओं का मकसद तेज और आसान तरीके से सुविधाओं को प्रदान करना होता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सनल कंप्यूटर का प्रोडक्शन करती है।
  • इसका हेडक्वार्टर वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
  • इसके सबसे प्रमुख सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स ऑपरेटिंग सिस्टम की विंडोज लाइन, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट, इंटरनेट एक्सप्लोरर और एज वेब ब्राउजर हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना बिल गेट्स और पॉल एलन ने 4 अप्रैल, 1975 को की थी।
  • भारतीय मूल के सत्या नडेला इस कंपनी के मौजूदा CEO हैं।

3. RPF ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत पिछले 7 सालों में 84,119 बच्चों को बचाया : रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत पिछले 7 सालों में स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है। बचाए गए अधिकांश बच्चे विभिन्न कारणों से अपने घरों से भागे हुए थे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। यह आंकड़ा साल 2018 से मई 2024 तक का है।

रेल मंत्रालय ने 17 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
रेल मंत्रालय ने 17 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
  • रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने वाले बच्चों की देखभाल के लिए RPF ने 2018 में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते शुरूआत की थी।
  • यह उन बच्चों को बचाने पर फोकस्ड है, जो घर से भागे हैं, परिवारों द्वारा छोड़ दिए गए हैं, गरीब हैं, विकलांग हैं या अपहरण के शिकार हैं।
  • RPF इन बच्चों को छुड़ाकर जिला बाल कल्याण समिति को सौंपती है। फिर जिला बाल कल्याण समिति इन बच्चों के माता-पिता को ढूंढती है और बच्चे को उन्हें सौंप देती है।
  • पिछले 7 सालों में बचाए गए बच्चों की सबसे ज्यादा संख्या 2022 में थी, जब 17,756 बच्चों को बचाया गया था।
  • RPF ने 2018 में 17,112 बच्चों, 2019 में 15,932 बच्चों, 2020 में 5,011 बच्चों, 2021 में 11,907 बच्चों, 2022 में 17,756 बच्चों, 2023 में 11,794 बच्चों और 2024 के पहले पांच महीनों में 4,607 बच्चों को बचाया है।
  • भारत सरकार ने 1954 में रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना की थी।
  • RPF को बनाने की सिफारिश हाई पावर कमेटी ने की थी, जिसके प्रमुख इंटेलिजेंस ब्यूरो के तत्कालीन निदेशक बी एन मलिक थे।
  • कमेटी की सिफारिश के आधार पर 1957 में रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम बनाया गया।
  • 1985 में, अधिनियम में संशोधन किया गया और रेलवे सुरक्षा बल को केंद्रीय पुलिस संगठनों में से एक बना दिया गया और सशस्त्र बल का दर्जा दिया गया।

स्पोर्ट (SPORT)
4. 9वां महिला क्रिकेट एशिया कप आज से शुरू : 
महिला क्रिकेट एशिया कप का 9वां संस्करण आज यानी 19 जुलाई से शुरू होगा। उद्घाटन मैच में नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की महिला टीम से होगा।

9वें महिला क्रिकेट एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में 19 से 28 जुलाई, 2024 के बीच होगा।
9वें महिला क्रिकेट एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में 19 से 28 जुलाई, 2024 के बीच होगा।
  • पहला मैच श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ आज के ही दिन खेला जाएगा।
  • 9वें महिला क्रिकेट एशिया कप का फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।
  • इस साल आठ टीमें – भारत, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं।
  • महिला क्रिकेट एशिया कप का आयोजन एशिया में क्रिकेट की नियामक संस्था एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा किया जाता है।
  • एशियाई क्रिकेट परिषद ग्लोबल क्रिकेट गवर्निंग बॉडी यानी इंटर नेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से संबद्ध है।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के महासचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
  • भारत मौजूदा चैंपियन है, जिसने श्रीलंका को हराकर 2022 संस्करण जीता था।
  • महिला क्रिकेट एशिया कप 2022 फाइनल मैच बांग्लादेश के सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
  • पिछले 2022 संस्करण में सात टीमों ने भाग लिया था और नेपाल को 2024 संस्करण में आठवीं टीम के रूप में जोड़ा गया है।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
5. UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की बैठक के 46वें सत्र का आयोजन भारत में होगा : 
विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए UNESCO के अंतर-सरकारी समिति की 46वीं बैठक भारत में होगी। इसे 21 जुलाई 31 जुलाई के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के बैठक का 46वां सत्र नई दिल्ली के भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (IECC) में आयोजित की जाएगी।
UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के बैठक का 46वां सत्र नई दिल्ली के भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (IECC) में आयोजित की जाएगी।
  • विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, नगर विमानन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, दिल्ली सरकार और पर्यावरण मंत्रालय इसके आयोजन में शामिल है।
  • संस्कृति मंत्रालय और उसका संबद्ध कार्यालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) इस वर्ष सत्र की मेजबानी करने वाली नोडल एजेंसियां हैं।
  • UNESCO यानी संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन, यूनाइटेड नेशन्स की एक विशेष एजेंसी है।
  • यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है।
  • UNESCO का हेडक्वार्टर पेरिस में है और विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
  • इसके 195 सदस्य देश और 9 संबद्ध सदस्य हैं।
  • 16 नवंबर, 1945 को UNESCO की स्थापना की गई थी।
  • UNESCO के जनरल कॉन्फ्रेंस का पहला सत्र साल 1946 में नवंबर-दिसंबर के दौरान पेरिस में आयोजित किया गया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
19 जुलाई का इतिहास : 
1969 आज के दिन भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ा फेरबदल हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने बिना किसी चेतावनी और प्लानिंग कमीशन के साथ चर्चा किए ‘बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अध्यादेश, 1969’ के जरिए देश के 14 सबसे बड़े कमर्शियल बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। साथ ही 14 बैंकों ने देश की जमा राशि के 70 फीसदी हिस्से पर कंट्रोल कर लिया।

इंदिरा सरकार के इस फैसले को 1947 के बाद इकोनॉमिक पॉलिसी से जुड़ा सबसे अहम फैसला माना गया।
इंदिरा सरकार के इस फैसले को 1947 के बाद इकोनॉमिक पॉलिसी से जुड़ा सबसे अहम फैसला माना गया।
  • 1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म हुआ था।
  • 1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
  • 1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
  • 1940 : एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
  • 1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रांग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
  • 1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
  • 2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
  • 2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • 2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।

Leave a Reply